शेयर बाजार


शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 320.62 अंक की बढ़त के साथ 41,626.64 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,649.29 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 99.70 प्वाइंट ऊपर 12,282.20 पर हुई। यह अब तक का सबसे उच्च क्लोजिंग स्तर है। इंट्रा-डे में निफ्टी ने12,289.90 का उच्च स्तर छुआ था। कारोबारियों के मुताबिक दूसरे एशियाई बाजारों में बढ़त को देखते हुए भारतीय बाजार में भी खरीदारी तेज हुई।


मेटल इंडेक्स में 2.6% तेजी


सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.6% तेजी आई। सिर्फ आईटी इंडेक्स 0.08% नुकसान में रहा।


निफ्टी के टॉप-5 गेनर





























शेयरबढ़त
टाटा मोटर्स5.10%
टाटा स्टील4.29%
अल्ट्राटेक सीमेंट4.23%
जेएसडब्ल्यू स्टील3.28%
इंडसइंड बैंक3.28%

निफ्टी के टॉप-5 लूजर





























शेयरगिरावट
आयशर मोटर्स2.30%
बीपीसीएल0.98%
बजाज ऑटो0.90%
सिप्ला0.62%
टीसीएस0.49%